फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नदी में नहाने उतरा युवक, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
बेला खास गांव निवासी मृतक आनंद सिंह की फाइल फोटो । संवाद
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के कंहेनपुर गांव के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव नदी से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवखरी गांव निवासी झारखंडेय उपाध्याय (36) वर्ष रविवार की सुबह बुलेट बाइक से घर से निकला। इसके बाद वह दोपहर को चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचा और कपड़े उतारकर नदी में नहाने के लिए चला गया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला।
देर रात तक जब उसका पता नहीं चला तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि चंद्रमा ऋषि आश्रम पर उसकी बुलेट खड़ी है। परिवार के साथ गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे तो बुलेट के पास ही उसका कपड़ा भी देखा।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो लोग घर लौट गए। सोमवार की सुबह उसका शव कंहेनपुर गांव के पास नदी में उतराया हुआ देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक दो भाइयों में छोटा था और कुछ समय पहले तक रोडवेज की बस चलाता था।
वर्तमान में वह घर पर ही रहता था। वह एक लड़की और एक लड़के का पिता था। सूचना मिलते ही कंधरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केदार नाथ मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें