फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ी वारदात: आजमगढ़ में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, थाने से 500 मीटर दूर हुई घटना; बदमाश भागे

Sat, 03 Oct 2026 03:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में थाने से 500 मीटर दूर युवक को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन
गोली लगने से युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घटना थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर पकड़ी गांव के पास असिलाई रोड पर हुई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए असिलाई की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन


पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव (18) पुत्र मनोज यादव शनिवार को असिलाई रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अपाची बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। एक गोली आर्यन के बाएं हाथ के पंजे में, जबकि दूसरी गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें