फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या , मामले की जांच में जुटी पुलिस

Fri, 21 Oct 2022 10:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के तोवां गांव के पास शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का कारण साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के तोवां गांव के पास शुक्रवार शाम बाजार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर निजामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल के परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी राहुल यादव 24 पुत्र गंगा यादव शुक्रवार को सरायमीर बाजार गया था। खरीदारी के बाद वह तोवां अपने गांव जा रहा था। शाम को पौने सात बजे के करीब जैसे ही वह गांव के पास स्थित कुंवर नदी पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी कुछ बदमाश आए और राहुल को गोली मारकर फरार हो गए।

गोली की आवाज से आस-पास लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। खून से लथपथ युवक को देख पुलिस को सूचना दी। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तबतक उसकी मौत हो गई। निजामाबाद और सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। राहुल का शव देख परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को विवाद चल रहा है। मृतक बीए का छात्र था। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें