फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बरामदे में सो रही युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, घटना से गांव में आक्रोश

Thu, 20 Oct 2022 04:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले में बरामदे में सो रही युवती का आधी रात को अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में एक बार फिर युवती संग दरिंदगी हुई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र में घर में सो रही युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन के अंदर दुष्कर्म की दूसरी घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना से गांव में आक्रोश है। आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात लगभग दो बजे गांव के ही दो युवक पहुंचे और उसका मुंह दबा कर उसे जबरन उठा ले गए। दोनों युवक उसे लेकर गांव के बाहर स्थित नहर के किनारे पहुंचे। जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद दोनों उसे मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बतायई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। युवती संग सामूहिक दुष्कर्मी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी व रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गई।

विज्ञापन

पीड़िता का बयान पुलिस ने दर्ज किया और उसके आधार पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। युवती को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

 एएसपी सिटी, आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। युवती को मेडिकल मुआयने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें