फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में आम बेचने के लिए चौकी रखने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, गांव में फोर्स तैनात

Mon, 15 Jun 2020 10:15 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मृतक आबिद(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आाजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर में सोमवार सुबह आठ बजे आम बेचने के लिए चौकी लगाने के विवाद में पड़ोसी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फोर्स के साथ सीओ सदर अकमल खां ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


निजामाबाद क्षेत्र के आबिद (18) पुत्र नूरुल हुदा निवासी खुदादादपुर और उसका पड़ोसी अनस (30) पुत्र तुफैल गांव के बाहर फरिहां सरायमीर मार्ग पर चौकी रखकर आम बेचते हैं। उन लोगों ने आम के बाग किराए पर ले रखे हैं। बताया गया कि रविवार शाम को चौकी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार सुबह 6.30 बजे दोनों इसी मामले को लेकर फिर से भिड़ गए।

आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों घर चले गए। घर पहुंचने पर दोनों पक्षों में फिर से विवाद होने लगा और हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच अनस घर में गया और तमंचा लाकर आबिद को उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी। सीने में गोली लगने से आबिद वहीं गिर पड़ा और अनस फरार हो गया। परिजन आबिद को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे घर में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता मस्कट में रहते हैं। तीन भाई और दो बहन हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। सीओ सदर अकमल खां ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अनस व उसके पिता तुफैल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तुफैल को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमंचा भी बरामद हो गया है। फरार अनस की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें