फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर बदमाशों ने युवक से लूटे 40 हजार

Sat, 04 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास शनिवार को अपराह्न बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी और उसके पास मौजूद 40500 रुपये लूटकर भाग गए। लुटेरे एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर अहरौला थाने में हड़कंप मच गया। आननफानन में मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पताल भेजवाई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से घायल वीरेंद्र राजभर (35) अहरौला थाना क्षेत्र के अभयपुर निरवान गांव का निवासी है। वह पलम्बर का काम करता है। युवक का खाता अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में है। शनिवार को उसे रुपये की जरूरत थी। इस क्रम में वह बैंक से रुपया निकालने के लिए पहुंचा। अपराह्न एक बजे के करीब युवक रुपया निकालकर साइकिल से अपने घर लौटने लगा। जैसे ही वह बाजार के बाहर निकला, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बताया जाता है कि बदमाशों ने अपनी बाइक वीरेंद्र की साइकिल के सामने लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद उसके पास मौजूद रुपये की थैली छीनने लगे।

युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली युवक के चेहरे पर दाहिनी आंख के नीचे लगी। साथ ही लहुलूहान होकर गिर गया। इस दौरान लुटेरे रुपये लेकर भाग गए। उधर से गुजर रहे लोगाें ने की सूचना पर अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए भेजी। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। थानाध्यक्ष अहरौला प्रभात यादव ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। अभी घायल के तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें