फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी राज राव (20) आठ दिसंबर को बाइक से चंदेश के साथ सरायमीर जा रहा था। रास्ते में तहबरपुर थाना अंतर्गत सरदहा में बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में राज राव व चंदेश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

राज राव को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया तो परिजन प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां से मंगलवार की रात उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर हॉयर सेंटर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें