बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव स्थित बादल बाबा स्थान के पास बीते एक दिसंबर को अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक की घटना में युवक सहित सात लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने युवक प्रदीप मौर्य (34) पुत्र छोटेलाल को उपचार के लिए रेफर किया था। परिवार के सदस्य प्रदीप को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान उसकी शनिवार की देर शाम मौत हो गई। मृत युवक प्रदीप मौर्य बरदह थाने के जमुआवा गांव का निवासी था। घटना के समय प्रदीप जौनपुर मंडी से सब्जी लेकर लौट रहा था। वह तीन पुत्रियों का पिता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।