पश्चिम पट्टी गांव में शनिवार की रात तीन घरों से चोर सवा लाख रुपये की नकदी और 15 लाख के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। शंभूनाथ राय, शिवशंकर राय, अरुण राय के घर से चोरों ने 1.22 लाख रुपये नकद व 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण चुरा ले गए। कर दिया। उधर, गांव के ही रामाशंकर राय के घर में चोर घुसे थे लेकिन वे वहां से कुछ नहीं ले जा सके। पीड़ित परिवारों के लोगों ने घटना के बाबत अहरौला थाने पर तहरीर दी है। एसओ संजय कुमार सिंह मौका मुआयना किया और चोरों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया।
मुंडियार गांव निवासी सुरेंद्र गोंड के घर में शनिवार की रात घर के पीछे से दीवाल फांद कर दाखिल हुए। चोर घर में स्थित किराना की दुकान में पहुंचे और वहां गोल्लक फोड़ने लगे। उसकी आवाज पर परिजन जाग गए तो चोर समेटे गए सात हजार रुपये नकद व 50 हजार के जेवरात लेकर दूसरे के छत पर कूद कर फरार हो गए। पीड़ित सुरेंद्र ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं एसओ धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है और घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।