फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने बढ़ा दी है टीकाकरण की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण की रफ्तार इन दिनों जिले में काफी बढ़ गई है, लेकिन इस बढ़ोत्तरी में 18 प्लस वाले युवाओं का ही विशेष योगदान है। हर केंद्रों पर 18 प्लस वाले युवा टीकाकरण के लिए सुबह से शाम तक जुटे नजर आ रहे है।
विज्ञापन

कोरोना के दूसरी लहर की भयावहता ने सभी को विचलित करने के साथ ही डरा दिया है। यहीं कारण है कि अब टीकाकरण की रफ्तार तेज हो गई है। तीसरी संभावित लहर और अधिक खतरनाक बतायी जा रही है। जिसके चलते खुद को सुरक्षित रखने की जैसे होड़ सी अब लग गई है, लेकिन यह होड़ फिलहाल 18 प्लस वालों में ही ज्यादा देखने को मिल नहीं है। 45 प्लस वाले केंद्रों पर भीड़ नहीं हो रही है। फिर भी टीकाकरण की रफ्तार में हुई बढ़ोत्तरी से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार को कुल 57 बूथों पर टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। नौ हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष कुल 12598 लोगों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 139.98 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की कवायद जोरशोर से चल रही है। 21 से 30 जून तक चला विशेष टीकाकरण अभियान काफी लाभप्रद रहा है। उन्होंने से लोगों से अपील किया कि आगे बढ़ कर टीकाकरण खुद का कराये और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें