बलरामपुर। निजामाबाद थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में मुर्गी फार्म पर रह कर पिकअप चला रहे युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के अरैया गांव निवासी प्रिंस पाठक (18) पुत्र राजनाथ किशुनदासपुर निजामाबाद में मुर्गी फार्म पर रह कर पिकअप चलते थे। पिकअप मालिक शिवम राय ने बताया बुधवार की सुबह करीब सात बजे फार्म पर थे। उस दौरान प्रिंस की तबीयत ठीक नहीं थी तो चिकित्सक से सुई लगवाई गई। उसके बाद प्रिंस फार्म पर सो गया। काफी देर तक प्रिंस जागा नहीं तो उसे जगाने लगे तो वह नहीं उठा। इसके बाद शाम करीब तीन बजे उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।