फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना के अंतर्गत मोहब्बतपुर गांव के पास दिन में तीन बजे बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे बाइक सवारों को टेलर ने धक्का मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक, महिला व तीन बच्चे घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला व बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के दाऊदपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमित पुत्र मुरली परिवार की ही महिला 32 वर्षीया सरोजा देवी पत्नी रामबचन व तीन बच्चे आठ वर्षीय सौरभ, पांच वर्षीय सलोनी व तीन वर्षीय शिवांगी को लेकर किसी काम से आजमगढ़ जिला मुख्यालय की तरफ आ रहा था। वह मोहब्बतपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि 10 टायरा ट्रक (ट्रेलर) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक पर सवार पांचों लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर जिला अस्पताल रवाना किया। जिला अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही अमित की मौत हो गई। वहीं महिला व बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें