फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में मृतक जियाउद्दीन।-फाइल फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की अंबेडकर नगर पुलिस की अभिरक्षा में मौत हो गई। युवक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं पिता ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पवई थाना के हाजीपुर कुदरत गांव निवासी 38 वर्षीय जियाउद्दीन पुत्र अलाउद्दीन बुधवार को रिश्तेदारी में गए थे। एसओ पवई के अनुसार अंबेडकरनगर की क्राइम ब्रांच ने जियाउद्दीन को खुटहन से गिरफ्तार कर लिया। जैतपुर थाने में पूछताछ के दौरान जियाउद्दीन की अचानक तबीयत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पिता अलाउद्दीन ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अंबेडकरनगर क्राइम ब्रांच ने बिना किसी अपराध के ही पवई पुलिस की मिली भगत से मेरे पुत्र का इनकाउंटर कर दिया है। वहीं मृतक के भाई शहाबुद्दीन ने डीएम अंबेडकरनगर को पत्र देकर जियाउद्दीन के शव का पीएम की वीडियोग्राफी कराए जाने व डॉक्टरों का पैनल गठित कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें