फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कालेज अंबारी के सामने सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से मृत युवक की पहचान प्रवेश यादव (30) पुत्र राम अनुज यादव अंबेडकर नगर के श्यामपुर, हुसैनपुर गांव के तौर पर हुई। युवक शाहगंज की तरफ से फूलपुर की तरफ जा रहा था जबकि पिकअप अंबारी की तरफ से शाहगंज। दोपहर 12:30 बजे जनता इंटर कालेज अंबारी के सामने दोनो में टक्कर हो गई। अंबारी चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह घायल युवक को आटो से अस्पताल भेजा रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें