पिछले पांच माह से बंद पड़े विद्यालयों की रौनक लौटने वाली है। शासन की ओर से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि अभी परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। आदेश जारी होने के बाद परीक्षा कराने को लेकर समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। इस बाबत प्रधानाचार्य से विद्यालय में खाली सीटों की जानकारी मांगी है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ साल से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कई माह बाद खुले भी तो कोरोना की दूसरी लहर से बंद हो गए। आश्रम पद्घति विद्यालय भी बंद हो गए। छात्र अपने घर को चले गए। तब से लेकर अब तक विद्यालय बंद ही है। अब शासन ने 15 अगस्त से कक्षा नौ से 12 वीं तक स्कूल खोलने के लिए निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद विद्यालय खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं शासन के निर्देश पर आश्रम पद्घति विद्यालय में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को प्रवेश मिल सके। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि विद्यालयों में दाखिला के लिए प्रधानाचार्य से खाली सीटों की संख्या मांगी है। हालांकि अभी शासन से प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। एक आदेश जारी कर बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा ने को कहा गया है।