बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के पीहर गांव निवासी गौरव कुमार (26) शनिवार को पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम ही उसकी मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। संवाद