फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमसा में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भीतरी गांव के पास नदी में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने अथक प्रयास कर देर रात शव को नदी से बरामद कर लिया। इसके बाद शव की शिनाख्त की कवायद शुरू हुई लेकिन मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं की जा सकी। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया है।
विज्ञापन

भीतरी गांव निवासी चाचा-भतीजा रविवार की शाम छह बजे के लगभग तमसा नदी किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान चाचा शौच के लिए चले गए और भतीजा बकरी चरा रहा था। अचानक उसकी नजर नदी की तरफ गई तो उसने एक व्यक्ति को नदी में डूबता देखा। भतीजा ने शोर मचाया तो चाचा मौके पर पहुंच गए। भतीजा ने चाचा से सारी बात बताया। नदी में किसी व्यक्ति के डूबने की बात गांव में फैली तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने नाव आदि की व्यवस्था कर नदी में डूबे हुए व्यक्ति की तलाश शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दिया। जिस पर मुबारकपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रात लगभग आठ बजे नदी से शव को बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस शव की पहचान में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें