मेंहनगर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-मेंहनगर मार्ग पर हथौड़ी मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी विशाल राजभर पुत्र दिलराम राजभर शनिवार की शाम करीब चार बजे मेंहनगर की तरफ बाइक से जा रहा था। वह हथौड़ी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि एक ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त पुलिस ने बाइक के जरिये की।