फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाल निशान से नीचे आईं घाघरा, तटवर्ती गावों में कटान हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवारावासियों ने घाघरा के घटते जलस्तर से राहत की सांस ली है। नदी के घटने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का संकट टल गया है। रविवार को डिघिया नाले पर 25 तो बदरहुआं में 32 सेमी नदी का घटाव दर्ज किया गया। वहीं, नदी में अब 230070 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन बढ़ने के बाद एक बार फिर घटने लगा है। इससे लोगों ने बाढ़ के खतरे से राहत की सांस लिया है। वहीं, नदी के घटने से देवारा खास राजा के झगरहवा, बगहवा और चक्की में लगातार कटान जारी है। उपजाऊ भूमि और आबादी की जमीन कट रही है।
घाघरा नदी डिघिया और बदरहुआं दोनों गेजों पर खतरा बिंदु से नीचे बह रही है। नदी में गिरिजा बैराज से 137234, शारदा बैराज से, 84285 और सरयू बैराज से, 8551 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। बदरहुआं नाले पर शनिवार को शाम 4 बजे पानी का गेज 71.9 मीटर था जो 25 सेमी घटकर रविवार को 71.24 मीटर हो गया। इसी प्रकार डिघिया नाले पर पानी का गेज 70.68 मीटर था जो 32 सेमी घटकर 70.36 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

बदरहुआ गेज का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर है जबकि खतरे का निशान 71. 68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है। वहीं, डिघिया नाले का न्यूनतम जलस्तर 68. 90 मीटर, खतरे का निशान 70.40 मीटर और अधिकतम 72.59 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें