अंबारी। फूलपुर कोतवाली के बिशेखा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पवई थाना के जाफरपुर कतिकान गांव निवासी 30 वर्षीय चंद्रभान गौतम पुत्र राजेंद्र राम शराब का नशा करता था। शराब के नशे में धुत होकर सोमवार की रात वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान बिशेखा गांव के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।