शहर के तकिया स्थित एक दुकान में लगी आग को बुझाने को प्रयास करते अग्निशमन दल के लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर के तकिया मुहल्ला स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार को दिन में आग लग गई। अगलगी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घंटो मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना के बाबत दुकानदार ने मकान मालिक पर ही आरोप लगाते हुए पुलिस केे तहरीर दिया है। शहर के कालीचौरा निवासीनी रिया सिंह पत्नी संत विनायक सिंह की तकिया क्षेत्र में कपड़े की दुकान है। उन्होंने मुकेरीगंज की रहने वाली मीरा गुप्ता से किराए पर दुकान लिया है। दुकान में मंगलवार को दिन में आग लग गई। रिया सिंह का आरोप है कि मकान मालिकीन मीरा गुप्ता ने ही बगल के दुकान से छत पर चढ़ कर आग लगाया है। आग काफी भयावह थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीडित दुकानदार रिया सिंह के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। रिया में मकान मालिकीन के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली केके गुप्ता ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।