फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर बाजार में मंगलवार की शाम तीन बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के डेमूडीह किशुनदेवपट्टी गांव निवासी संदीप (34) बाइक से कहीं गया हुआ था। दिन में तीन बजे के लगभग वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बूढ़नपुर में रोडवेज बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पर डॉक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक गांव का पूर्व प्रधान था और एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें