फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास मेहनाजपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौका देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी सहबीर राजभर के 45 वर्षीय पुत्र कुहेष राजभर सोमवार की दोपहर मेहनाजपुर गया था। उधर से वह करीब डेढ़ बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने चार पहिया वाहन को रोक लिया। घटना स्थल पर भीड़ एकत्र होने लगी। तभी मौका देख वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें