फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-233 पर गैस से भरा टैंकर निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बघरवां उर्फ मोलनापुर गांव के पास एनएच-233 पर मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दुर्गापुर बंगाल से गोरखपुर के लिए जा रहा एक गैस भरा टैंकर निर्माणाधीन ब्रिज से जा टकराया। इस दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। संयोग ठीक रहा कि गैस से भरा टैंकर नहीं क्षतिग्रस्त हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्गापुर बंगाल से गोरखपुर के लिए एक गैस से भरा टैंकर जा रहा था। मंगलवार की सुबह टैंकर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बघरवां उर्फ मोलनापुर गांव के पास एनएच-233 पर अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से जाकर टकरा गया। इस दुर्घटना में जनपद सुल्तानपुर निवासी चालक मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुकीम को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि हादसे में गैस लदे इस टैंकर से गैस लीक नहीं हुई अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें