तरवां। बभनौली गांव के पास शनिवार की रात प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराया गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
तरवां के रोशनपुर गांव निवासी गोपाल मौर्य 32 बोगरिया बाजार में जनसेवा केंद्र संचालित करता था। रोज की भांति शनिवार की रात लगभग सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से खरिहानी-चिरैयाकोट मार्ग होते हुए अपने घर वापस लौट रहा था। अभी वह बभनौली गांव के पास ही पहुंचा था कि प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गोपाल को तत्काल जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। वहीं पुलिस ने दुर्घटना करने वाली प्राइवेट बस को सोहवल बाजार से मय चालक पकड़ लिया। मृतक के चाचा देवनरायन ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दिया है। संवाद
हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव के पास रविवार को दिन में स्कार्पियों की चपेट में आकर बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई तो वहीं उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काशीपुर गांव निवासी शौर्य यादव (10) कुकड़ीपुर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय का छात्रा था। रविवार को विद्यालय पर पैरेंट मीटिंग थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने चाचा दिनेश यादव 23 के साथ बाइक से जा रहा था। अभी चाचा-भतीजा स्कुल के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही स्कार्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में चाचा-भतीजा गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों अस्पताल ले जाया जा रहा था कि भतीजा शौर्य ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह कक्षा तीन का छात्र था और दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हादसों में चार घायल
बलरामपुर। सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली के मुकेरीगंज में शनिवार की रात ई-रिक्शा से टकरा कर बाइक सवार अविनाश गुप्ता (30) निवासी बदरका गंभीर रूप से घायल हो गए। कंधरापुर बाजार में चार पहिया की चपेट में आकर कोमल विश्वकर्मा (75) निवासी पियरोपुर थाना मुबारकपुर घायल हो गए। वह अपने पोते के साथ बाइक से तहबरपुर किसी काम से जा रहे थे। वहीं रौनापार थाना के बेलकुंडा गांव के पास बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार शंभू (80) घायल हो गए।
अतरौलिया थाने के नेवरी गांव के पास सड़क पा कर रहे अखिलेश निषाद 35 को रविवार की सुबह ट्रक ने धक्का मार दिया।