फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओटीएस का पांच लाख से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लंबे समय से एक मुश्त समाधान योजना का इंतजार कर रहे बिजली बकाएदारों के लिए राहत भरी खबर है। आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले ओटीएस में घरेलू उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। जिले में पांच लाख से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न भार के कुल 690330 उपभोक्ता हैं। इसमें से आजमगढ़ सर्किल प्रथम में 330601 और सर्किल द्वितीय में 284529 घरेलू उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में से करीब 25 प्रतिशत उपभोक्ता ही अपने नियमित बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। शेष उपभोक्ताओं के बिल का बकाया हैं। बकाए में तमाम उपभोक्ताओें के कनेक्शन कट चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को ओटीएस का इंतजार था। ओटीएस का मार्च माह से ही उपभोक्ता इंजतार कर रहे थे।
जनपद में पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। एलएमवी एक से लेकर एमएलवी छह तक के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप वाले उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। सरचार्ज में छूट की दरें अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग हैं। उपभोक्ता सरचार्ज में छूट के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

00000
चोरी के मामले में भी मिलेगा लाभ
बिजली चोरी के प्रकरण में जिन उपभोक्ताओं पर राजस्व निर्धारण किया गया है। उन उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इन्हें 55 से लेकर 75 प्रतिशत तक की छूट है। एकमुश्त समाधान योजना में जो बकाएदार उपभोक्ता जितना पहले पंजीकरण कराएगा उसको उतना ही ज्यादा लाभ मिलेगा। संवाद
00000
एक मुस्त समाधान योजना के संबंध में पत्र आया है। एक मुश्त जमा न करने की दशा में उपभोक्ता सरचार्ज में छूट का लाभ उठाकर किस्तों में भुगतान कर सकते हैं। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें