फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाने के देवखरी गांव निवासी 27 वर्षीय इंद्रसेन पुत्र हीरालाल बृहस्पतिवार को सुबह बाइक से किसी काम के लिए भंवरनाथ क्षेत्र में गए थे। काम निपटा कर वह सुबह करीब साढ़े सात बजे के लगभग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भंवरनाथ चौराहे पर एक प्राइवेट स्कूल की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रसेन की दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। उनसे छह माह की बच्ची है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें