फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मालगाड़ी के इंजन से कट कर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की देर रात एक युवक की मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

महमूदपुर रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की रात लगभग सवा नौ बजे रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी का इंजन गुजर रहा था। इसी दौरान एक युवक इंजन के आगे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही कट कर मौत हो गई। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान चकवारा गांव निवासी श्याम अवध चौहान (30) के रूप में किया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। युवक ट्रेन के आगे क्यों आया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें