फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कार्पियो में लदी तीन भैंस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार पहिया सवार पशु चोरों का आतंक जिले में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से चार पहिया सवार पशु चोरों द्वारा मवेशियों की चोरी की जा रही है। ऐसा ही एक प्रयास स्कार्पियों सवार पशु चोरों ने कंधरापुर थाना के आजमपुर चकिया गांव में किया। जहां ग्रामीणों ने पशु चोर को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी सलीम पशु चोर है। मंगलवार की रात वह साथियों के साथ स्कार्पियों लेकर पशु चोरी करने के लिए कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया गांव में पहुंच गया। एक-एक कर वह तीन भैंस को जबरन अपनी स्कार्पियों में लाद लिया। इसी दौरान गांव के एक युवक की नींद टूट गई। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण जाग गए और स्कार्पियों सवार चोर को दौड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक पशु चोर को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने जम कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम सलीम निवासी देवापार थाना जीयनपुर कोतवाली बताया। वहीं एसओ कंधरापुर ने बताया कि पकड़े गए चोर के पास से स्कार्पियों बरामद की गई है। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें