फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की बस से कुचल कर मौत, हंगामा, चक्काजाम

विज्ञापन
लालगंज के सराय मारुफ छावनी के पास सड़क दुर्घटना में मौत बाद के सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुल? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय मारूफ छावनी गांव के पास बस से उतरते ही अधेड़ को उसी बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग पर मौके पर ही शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम लालगंज व क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा कर किसी तरह जाम समाप्त करवाया। बस वाराणसी से आ रही थी। देवगांव के खनियरा गांव निवासी चंद्रभान राजभर (45) वर्षीय पुत्र बेचई राजभर शुक्रवार को दिन में ढाई बजे वाराणसी से बस द्वारा सराय मारूफ छावनी के पास घर जाने के लिए उतरे। बस से उतरते ही वह बस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों के साथ ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम की जानकारी होते ही एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव के साथ ही देवगांव कोतवाली व क्षेत्रीय विधायक आजाद अरिमर्दन मौके पर पहुंच गए। काफी समझाने-बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हुए और एक घंटे बाद चक्काजाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूर्व ब्लाक प्रमुख जियालाल यादव का चालक था। दुर्घटना करने वाली बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है वहीं चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर मां की मौत, बेटा घायल
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुक्खीपुर मोड़ बागबहार गांव के पास शुक्रवार को 30 वर्षीया सरिता पत्नी देव नरायन अपने 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ साइकिल से खैरूद्दीनपुर बाजार दवा लेने जा रही थी। दुक्खीपुर मोड़ के पास ट्रक ने साइकिल सवार मां-बेटा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पवई लाया गया जहां डॉक्टरों ने मां सरिता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्रों की मां बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बलरामपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट के पास बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 23 वर्षीय दीपक पुत्र रामजनम निवासी देवकली थाना मुबारकपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें