फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां/बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र बोंगरिया बाजार के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय दोनों एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप से डीजल लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के मसुआ गांव निवासी युवक नीरज (21) पुत्र सुरेंद्र राम अपने साथी अशोक कुमार (35) पुत्र हरिश्चंद के साथ सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया था। वहां से घर लौटते समय जैसे ही बोंगरिया बाजार के पास पहुंचे सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बाइक में टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। जबकि अशोक का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृत नीरज तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें