फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया, मचा हड़कंप

Tue, 07 Mar 2023 01:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव निवासी आकाश सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह (22) और विशाल सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को बूूढ़नपुर बैंक से पैसा निकालने की बात कहकर निकले। उन लोगों द्वारा बूढ़नपुर में शराब का सेवन किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में अतरौलिया थाना क्षेत्र के दसांव गांव के समीप एक ट्यूबवेल के हौद पर सोमवार की देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक युवक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाई।

विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के हूसेपुर गांव निवासी आकाश सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह (22) और विशाल सिंह पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को बूूढ़नपुर बैंक से पैसा निकालने की बात कहकर निकले। उन लोगों द्वारा बूढ़नपुर में शराब का सेवन किया गया। बूढ़नपुर से दोनों लोग घूमते हुए अतरौलिया की तरफ चले तो रास्ते में जमीन दसांव गांव के समीप नेशनल हाईवे के किनारे एक ट्यूबेल के हौद पर बैठकर शराब का सेवन किया।
इस दौरान शराब कम होने की बात कह कर विशाल सिंह अतरौलिया से फिर शराब लाने के लिए चला गया। जबकि ट्यूबेल के हौद पर बैठे आकाश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में वहीं पर मौत हो गई। अतरौलिया से वापस लौटा विशाल जब अपने साथी आकाश को उठाने लगा तो वह नहीं उठा। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों की नजर जब इन पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक आकाश सिंह के साथी विशाल को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें