फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां से बाजार जाने की बात कहकर निकला था युवक, सदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Fri, 10 Apr 2026 04:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सन्नाटा पसर गया। मृतक की पहचान रोशन के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रोशन बृहस्पतिवार की शाम अपनी मां से बाजार में लौंगलत्ता खाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात करीब 9 बजे उसके चचेरे भाई को फोन के जरिए सूचना मिली कि रोशन पियरिया धर्मशाला के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रोशन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां प्रभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोले, 24 साल पुराने मामले में अब मुझे मिलेगा न्याय
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें