फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के पास मंगलवार की देर रात राहगीरों ने सड़क किनारे गड्ढ़े में एक युवक का शव पड़ा देखा। उसकी बाइक भी पास में ही गिर हुई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त किया और फिर शव पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत गोलवारा टोला गांव निवासी 28 वर्षीय जीशान पुत्र अब्दुल अजीज था। मंगलवार को वह किसी काम से आजमगढ़ जिला मुख्यालय आया था। रात में बाइक से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में चला गया और जब तक इसकी जानकारी किसी को होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की नजर सड़क किनारे गिरी बाइक पर पड़ी तो ध्यान देने पर गड्ढे में शव भी दिखायी दिया। पुलिस ने जेब में मिली कागजाता आदि के आधार पर उसकी पहचान किया। इसके बाद पंचानाम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृत चार भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें