फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, अधेड़ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव के पास शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही अन्य दो सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

तरवां थाने के उचहुआं गांव निवासी धर्मराज प्रजापति (40) पुत्र केदार और उसका साथी समेंद्र (45) आंबेडकर नगर में आयोजित गोविंद साहब का मेला देखकर दोपहर को लौट रहे थे। जैसे ही सेहदा गांव के पास पहुंचे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। लोग जब तक अस्पताल ले जाते धर्मराज की मौत हो गई। जबकि समेंद्र का इलाज चल रहा है। धर्मराज एक बेटा और तीन बेटियों का पिता था। इसी क्रम में सिधारी थाने के हुसेनगंज निवासी शनि प्रजापति (19) पुत्र सुरेश गुरुवार को बाइक से कहीं जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली के बनकट बाजार के पास उसकी बाइक पलट जाने से घायल हो गया। वहीं शहर के सलेमपुर गांव निवासी राजेश कुमार (24) पुत्र डमरू गुरुवार को अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। शहर के आहोपट्टी गांव के पास बाइक में कार से टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें