फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने मंत्रियों का फूंका पुतला

Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर रोहित वेमुला की आत्महत्या के विरोध में केंद्र सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी और बंडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन



कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिकेश मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार दलित विरोधी मानसिकता की सरकार है। इनके मंत्रियों की बयानबाजी और एबीवीपी की प्रताड़ना से तंग आकर शोध छात्र दलित रोहित वेमुला को आत्महत्या करने को बाध्य हुआ।


कहा कि इसके लिए जिम्मेदार मंत्रियों को बर्खास्त करने के साथ ही जेल में डाल देना चाहिए। इस दौरान कृपाशंकर यादव, जैगम अब्बास, हया नोमानी, शादाब अहमद, संतोष कुमार, अवन मिश्रा, रामधनी, पंकज मिश्र, विक्रांत गुप्ता, मकबूल अहमद, दुर्गविजय सिंह, पवन, नासिर ओंकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें