फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियात एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद एक एक युवक ने जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तहबरपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फरिहां रेलवे स्टेशन के आउटर सिंगल के अंदर रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह दिल्ली से आ रही कैफियात एक्सप्रेस के सामने एक युवक ने कूद कर अपनी जान दे दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। घंटे भर के प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त अमर सिंह (36) पुत्र हरिराम निवासी महुआरा थाना तहबरपुर के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें