बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुरा गांव निवासी अंश राव (18) रविवार शाम बंबा बाबा कुटिया के पास अज्ञात हमलावर की ओर से चाकू मारने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अंश ने बताया कि वह शाम करीब 4.30 बजे कुटिया पर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की। विरोध करने पर हमलावर ने गले पर वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद परिवार ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।