फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: छात्रा पर किया कमेंट, फिर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Mon, 29 Apr 2024 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक युवक ने छात्रा पर कमेंट किया। इसका वीडियो बनाकर उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए एंटी रोमियो प्रभारी ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन
Azamgarh News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया है। एंटी रोमियो प्रभारी ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मोटर साइकिल सवार युवक द्वारा साइकिल से जा रही छात्रा पर अश्लील कमेंट किया जा रहा है। यह वीडियो छात्रा पर कमेंट करने वाले युवक द्वारा ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।

विज्ञापन


मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रशिक्षु एसआई एंटी रोमियो प्रभारी अमित कुमार वर्मा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर युवक के विरुद्ध धारा 294 आईपीसी व सूचना प्रौद्योगिकी धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। 
विज्ञापन


केस दर्ज करने के बाद जीयनपुर पुलिस ने सुनील यादव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक सवार एक युवक द्वारा एक साइकिल सवार छात्रा पर छींटाकशी की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शीघ्र ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें