फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: गैस एजेंसी की गाड़ी लूटने वाला गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था

Wed, 27 Apr 2022 06:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

गैस एजेंसी की गाड़ी की रेकी करने वाले युवक को सकतपुर बाजार से पुलिस ने दबोच लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विशाल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को गैस एजेंसी की गाड़ी से हुई लूट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। गैस एजेंसी की गाड़ी रेकी करने वाले युवक को सकतपुर बाजार से पुलिस ने दबोच लिया।  मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र की एक गैस एजेंसी का वाहन अहरौला क्षेत्र में भी सिलेंडर की डिलेवरी करता है। पांच अप्रैल को भी डिलेवरी वाहन क्षेत्र में सिलेंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरा भैसासुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने डिलेवरी मैन से वसूली के 29 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि घटना को अंजाम देने के दौरान विशाल सिंह निवासी हमीरपुर थाना पवई ने रेकी की। उसी की रेकी के आधार पर रामकृपाल सिंह ने घटना को अंजाम दिया था। जिसे पुलिस ने मंगलवार की सुबह छतौना आछेपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। विशाल सिंह का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें