फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कमरे में फंदे से लटकती मिली युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मलिक शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे चांदनी (18) अपने कमरे में फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, पर उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मलिक शाहपुर गांव निवासी चांदनी इसी वर्ष हाईस्कूल पास की थी। इसके बाद उसने कक्षा 11 में एडमिशन नहीं कराया था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह अपने कमरे से नहीं निकली तो परिजन कमरे की ओर गए।
विज्ञापन

खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकती हुई दिखी। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें