फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शादी में मेहंदी लगाने आए युवक ने दुष्कर्म के बाद की थी बच्ची की हत्या, नदी किनारे मिला था शव

Fri, 30 Jun 2023 07:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह नदी किनारे बच्ची का अर्धनग्न शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई। ।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह शादी में मेहंदी लगाने आया था। 
विज्ञापन
आजमगढ़ पुलिस की गिरफ्त में बच्ची की हत्या का आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थानाक्षेत्र में गुरुवार को नदी किनारे बच्ची का शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वह शादी में मेहंदी लगाने आया था। बच्ची की मां ने पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

विज्ञापन


मेंहनगर थानाक्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता व भाई-बहनों के साथ बरदह थानाक्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में वैवाहिक समारोह में आई थी। बुधवार को घर पर हल्दी की रस्म थी। देर रात तक नाच गाना होता रहा। रात 12 बजे के बाद बच्ची नहीं मिली। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुटे।
ये भी पढ़ें: पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, साल भर पहले खुद लिए थे सात फेरे, कहा- वो खुश तो मैं भी खुश

नदी किनारे मिला था अर्धनग्न शव

गुरुवार  सुबह उसका अर्धनग्न शव नदी किनारे मिला। सूचना पर एसपी, एसपी सिटी, सीओ लालगंज समेत डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम पहुंच गई। देर शाम पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ व विवेचना के दौरान दुल्हन को मेंहदी लगाने आए युवक नीरज निवासी मोलनापुर थाना महराजगंज का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा व कोचनी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला गिरफ्तार

बरदह पुलिस ने सिपाही पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ। थाने पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार गोंड 27 जून को पुलिस ऑफिस आ रहा था। इसी दौरान त्रिवेणी मोड़ बरदह पर एक व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। थाने में इसे लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी बच्चे लाल निवासी मई खरगपुर थाना गंभीरपुर को ठेकमा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें