फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मेरे साथ संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हारी बेटी की हत्या...' युवक ने महिला को पकड़ शौचालय में खींचा, फिर...

Mon, 29 Apr 2024 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलित पूछताछ में जुटी है - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। ऐसा न करने पर उसकी मासूम बेटी की हत्या कर देने की धमकी भी दी। ग्रामीणों के जुट जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


रौनापार थाने पर रविवार की देर शाम पहुंची पीड़िता ने बताया कि 27 अप्रैल की रात गांव का ही सूरज मेरे घर के बाहर स्थित शौचालय में छिप कर बैठा था।

रात लगभग 10 बजे वह शौचालय पर पहुंची और जैसे ही दरवाजा खोला सूरज ने उसे अंदर खींच लिया। इसके साथ ही उसकी साड़ी भी खींच कर खोल देने के साथ ही अर्धनग्न कर दिया। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो कहा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ नहीं तो तुम्हारी मासूम बेटी की हत्या कर दूंगा।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। नामजद आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है।

सुनें इनकी
पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की कवायद चल रही है। जल्द ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रकाश मौर्या, एसओ, रौनापार, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें