फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विदेश से आए दोस्त से मांग रहा था पैसा और मोबाइल, इनकार करने पर मारी गोली; गांव में पीएसी तैनात

Sat, 21 Dec 2024 08:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में पैसा, मोबाइल और जैकेट मांगने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से गोली चलाई गई जिसमें दूसरे पक्ष का युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
गांव में पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, पैसा और जैकेट मांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की, इसमें एक शख्स को गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि फायर करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में एहतियातन मौके पर पुलिस टीम तैनात की गई है।  

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
समुद्रपुर गांव के नदीम पुत्र नेसार और अभिषेक यादव पुत्र नंदा यादव में दोस्ती रही है। नदीम सऊदी अरब में रहकर काम करता है। एक माह पूर्व वह घर आया था। उसका साथी अभिषेक उससे मोबाइल, जैकेट और पैसा मांग रहा था। नदीम बार-बार इनकार कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन


शनिवार को दिन में लगभग 10 बजे दोनों गांव के पूर्वी छोर पर घूम रहे थे। इसी बीच दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच गांव के कई अन्य लोग भी आ गए। अभिषेक के पिता नंदा यादव और उसका भाई अजय यादव भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट के दौरान अभिषेक यादव ने तमंचे से फायर कर दिया। 

गोली नदीम के दाहिने हाथ में लग गई। गोली लगते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजय यादव और नंदा यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तमंचे से फायर करने वाला अभिषेक यादव फरार हो गया। 

विज्ञापन

क्या बोली पुलिस

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। घायल के पिता नेसार की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर फरार अभिषेक की तलाश की जा रही है।

गांव में पीएसी तैनात
पैसा और मोबाइल मांगने के विवाद में चली गोली के संबंध में गांव में शांति कायम रखने के लिए पीएसी और पुलिस तैनात की गई है। गांव में शांति बनी हुई है। किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। मौके पर सीओ सगड़ी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें