करीब आधे घंटे बाद नरेंद्र के फोन से रामअवतार को फोन आया कि कुछ लोग उसे मारपीट रहे हैं, जल्दी यहां आओ। इसके बाद उसकी मोबाइल बंद हो गई। जब रामअवतार वहां पहुंचा तो नरेंद्र बेसुध पड़ा हुआ था। परिजनों को इसकी सूचना दी। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पर पहुंचे।
भाभी ने बताया कि एक वर्ष से मायके के बगल में एक लड़की से उसका संबंध था। उसी से मिलने के लिए यहां आया हुआ था। आरोप लगाया कि लड़की के भाइयों ने ही उसके देवर नरेंद्र को मारापीटा है। इससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जांच की जा रही है।