फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर पैसे के विवाद में युवक की ईंट से प्रहार कर की हत्या

Mon, 11 Aug 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पैसे के विवाद में युवक की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सुरजन गांव में सोमवार की सुबह देशी शराब की दुकान के पास दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय संग्राम कुमार पुत्र श्यामलाल और शिव कुमार वनवासी ने पहले साथ में शराब पी, इसके बाद दोबारा शराब पीने के लिए रुपये को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर शिव कुमार ने ईंट से प्रहार कर संग्राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें