बलरामपुर। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव निवासी संतोष कुमार (34) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर नंदलाल गांव निवासी संतोष ओडिशा में जेसीबी चालक के रूप में कार्यरत थे और बीस दिन पहले ही घर आए थे। शनिवार को दिन में करीब 11.30 बजे अपनी ननिहाल लच्छहरा, कप्तानगंज से बाइक पर घर लौट रहे थे। गोपालपुर रोड, महराजगंज के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 12.30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे।