फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर से खाना खाने की बात कहकर निकला था युवक, हादसे में हुई मौत; सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान

Wed, 29 Oct 2025 12:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के गदनपुर तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के गदनपुर तिराहे के समीप नेशनल हाईवे-233 पर बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे सड़क किनारे युवक का शव देख लोगों में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक के पास ही एक क्षतिग्रस्त नई बाइक भी बरामद हुई। काफी देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के आधार पर परिजनों ने उसके शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल अतरौलिया पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पाकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह व विनय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शुरुआती दौर में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित करने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर साझा हुई तस्वीरों के जरिए मृतक की पहचान शिव शंकर प्रजापति (20), पुत्र रमेश प्रजापति, निवासी बड़ा गांव, पोस्ट केशवपुर, थाना अतरौलिया के रूप में हुई। मृतक के चाचा ओमकार प्रजापति ने बताया कि शिव शंकर मंगलवार रात करीब 10 बजे किसी की नई बाइक लेकर यह कहकर घर से निकला था कि वह खाना खाने जा रहा है, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। फोन करने पर संपर्क नहीं हो सका। 

इसे भी पढ़ें; Mirzapur Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार आठ खिलाड़ी व कोच घायल, चार की हालत गंभीर; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

सुबह गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिवार को हादसे की जानकारी दी। मृतक की मां रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिव शंकर दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। वह घर पर रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें