फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में हादसा... कार की टक्कर से पलटा ऑटो, हादसे में एक शख्स की मौत; चार लोग घायल

Thu, 20 Feb 2025 12:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Accident News: आजमगढ़ जिले के निजामाबाद के निकामुद्दीनपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर में अनियंत्रित कार ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो पलट गया और पांच लोग घायल हो गए। इस घटना में घायल एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
सरायमीर थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर गांव निवासी नवनीत दुबे (34) अपनी पत्नी नेहा दुबे (32) व भांजी उजाला पाठक (23) के साथ जिला मुख्यालय में दवा लेने आया था। दवा लेकर वह घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने ऑटो में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। 

हादसे में नवनीत दुबे, नेहा दुबे, उजाला सहित पारा गांव के दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरायमीर ले गए। जहां पर नवनीत की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में गए, जहां तैनात चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराएं जहां उसकी मौत हो गई। नवनीत की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें