थाना के टेकमलपुर गांव के पास किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने शनिवार की देर शाम संदिग्धावस्था में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार चकखैरुल्ला गांव निवासी 28 वर्षीय श्रवण कुमार पिकअप चलाता है। उसकी शादी हो चुकी है और वह परिवार के साथ टेकमलपुर बाजार में किराए के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। शनिवार की शाम श्रवण कहीं से आया और बिना कुछ कहे कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों की सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद